For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

कलेक्ट्रेट कर्मियों का अनशन जारी, स्टेनो भी गए हड़ताल पर

बागेश्वर: विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों का अनशन व धरना आज भी जारी रहा। इधर उत्तराखंड राजस्व वैयक्तिक सहायक व स्टेनोग्राफर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने भी सोमवार से कार्य बहिष्कार प्रारम्भ कर दिया है।
जिलाधिकारी कार्यालय में चलाए जा रहे क्रमिक अनशन में आज लोकमान सिंह चौढि़या बैठे। जबकि धरने में बालम बिष्ट, भगत भौर्याल, राजेंद्र कांडपाल, नारायण राम, कुंदन राम तिरवा, नरेंद्र परिहार, कमल लोहनी, नंदन सिंह, सुनील कुंवर, ललित गोस्वामी, ललित मोहन पांडे, रश्मि जोशी, ऋतु आर्या, भगवती, रेखा आदि बैठे। अध्यक्षता चंदन बनकोटी व संचालन सुंदर मोहन पाठक ने किया। इधर पुर्नगठन के संबंध में समिति की संस्तुति लागू किए जाने की मांग को लेकर स्टेनोग्राफर्स एसोसएशन ने भी कार्य बहिष्कार प्रारम्भ कर दिया है।

No comments:

Post a Comment