सितारगंज : विधायक नारायण पाल ने विधानसभा क्षेत्र बाढ़ व दैवीय आपदा राहत तथा विकास कार्यो का शुक्रवार को हवाई सर्वे किया। श्री पाल ने सर्वे में सितारगंज, किच्छा, शक्तिफार्म, नानकमत्ता तथा शांतिपुरी आदि क्षेत्रों में पिछले वर्ष बाढ़ से संकटग्रस्त इलाकों में कार्य की प्रगति देखी। वहीं विधायक निधि के तहत अब तक हुए कार्य का भी जायजा लिया। सर्वे के उपरांत श्री पाल ने सीडीओ वाईके पंत को राहत कार्यो में हो रही देरी पर संबंधित विभागों से जवाब तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही 15 दिन के भीतर कार्य पूरा कराने को कहा। हवाई सर्वे में विधायक श्री पाल के साथ सूर्यानगर के विक्रम सिंह मेहता, शांतिपुरी से नैन सिंह टाकुली, बीडीसी सदस्य खतीब अहमद, विधायक प्रतिनिधि सूरज नारायण आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment