कोटद्वार: रविवार को दुगड्डा में अज्ञात चोर भवन के ताले तोड़ वहां रखी हजारों की नगदी व अन्य सामान ले उड़े। मामले में भवन स्वामी की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
दुगड्डा चौकी से महज 100 मी. की दूरी पर स्थित खंड विकास अधिकारी दुगड्डा के सरकारी आवासीय भवन के ताले तोड़ अज्ञात चोर वहां रखी नगदी व अन्य कीमती सामान ले उड़े। घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय मिली, जब बीडीओ आनंद सिंह भाकुनी अपने आवास पहुंचे। भवन के ताले टूटे हुए मिले औश्र जब वे घर के भीतर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि राशन के डिब्बे तक खंगाले हुए थे। उन्होंने बताया कि चोर अलमारी में रखी दस हजार की नगदी, एक डिजिटल कैमरा, तीन घड़ियां, जूते व बैग ले उड़े। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम वे किसी काम से देहरादून गए हुए थे। मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

No comments:
Post a Comment