बाजुपर : भाजपा विकास का ढकोसला कर रही है। सीमांत गावं आज भी विकास की किरणों से वंचित हैं। माना गांव सरकार की नीतियों का उदाहरण मात्र है।
यह कहना है कांग्रेस की सत्याग्रह यात्रा के चौथे चरण में शामिल होकर बाजपुर पहुंचे कांग्रेसियों का। सत्याग्रह यात्रा में शामिल पीसीसी मेंबर रोशनलाल गर्ग, आरपी शर्मा, श्रीष कुमार सिंह, राजकुमार ने बताया कि चौथे चरण में जब वह धारचूला सीमांत क्षेत्र के माणा गांव में पहुंचे तो वहां के हालात देख दंग रह गये। वहां आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गांव सहित अनेक ग्राम ऐसे हैं जो विकास की किरणों से वर्षो से वंचित हैं। वहां की महिला मंगल अध्यक्ष माहेश्वरी परमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल का हर वर्ष प्रस्ताव बनता है, पर कार्य आज तक नहीं हुआ। पूर्व विधायक डॉ. मैखुरी, पीतांबर प्रधान केसर सिंह, रविंद्र सिंह, किरण मालदार समेत सैकड़ों लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री भले विकास यात्राएं कर रहे हैं, लेकिन प्राकृतिक आपदा का दंश झेल चुके सीमांत ग्रामों में यह यात्रा कब आएगी, कहा नहीं जा सकता। बाजपुर के महेश शर्मा, राकेश कृष्ण गोपाल ने कहा कि सरकार अखबारों में वाहवाही लूट रही है। हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

No comments:
Post a Comment