For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

कारागार मंत्री ने किया जेल का निरीक्षण

अल्मोड़ा: प्रदेश के पंचायती राज, होमगार्ड व कारागार मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याओं व जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में जाकर सफाई व्यवस्था, खानपान व जेल प्रशासन के रवैये के बारे में बंदियों से बातचीत की। जेल की सफाई व्यवस्था से नाराज कारागार मंत्री ने जेल प्रशासन को सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल कर्मियों से मानवीय संवेदनाओं को अपने व्यवहार में शामिल करने की बात कही। कारागार मंत्री ने जेल में बंद मानसिक रोगी को मानसिक अस्पताल में बरेली भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसिक रोगी को कारागार में उपचार नहीं मिल पाएगा, इसलिए उसे मानसिक रोग चिकित्सालय में भेजा जाना जरूरी है।

No comments:

Post a Comment