For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

निधि समय पर खर्च न होने से विधायक भड़के

जोशीमठ: बदरीनाथ क्षेत्र के विधायक केदार सिंह फोनिया ने विधायक निधि का उपयोग निर्माणदायी विभागों ने समय पर न करने के लिए भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराते रोष व्यक्त किया।
पत्रकारों से बातचीत में श्री फोनिया ने कहा कि उन्होंने गत वित्तीय वर्ष अपने विधायक निधि की धनराशि समय पर कई विकास योजनाओं के निर्माण के लिये काफी पहले आवंटित कर दिया है पर निर्माणदायी विभागों की लापरवाही के कारण अभी भी विभागो ने यह पैसा खर्च नही किया है जिससे क्षेत्र में विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे है। विधायक ने निर्माणदायी संस्थाओं पर विकास में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

No comments:

Post a Comment