पुरोला:पर्वतीय बाल मंच देहरादून के सौजन्य से न्याय पंचायत गुन्दियाट के दसवीं व बारहवीं के उत्तीर्ण छात्रों को जन सूचना अधिकार की जानकारी देने को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कण्डियाल गांव, नागझाला ,वेष्टी, मोल्टाड़ी तथा ढुंकरा गांव के चार दर्जन से भी अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में जानकारी देते हुये संस्था के सचिव योगेश बन्धानी ने कहा कि बड़ी कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों को ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो व उन पर खर्च किये जा रहे धन के संबंध में जानकारी होनी आवश्यक है ताकि विकास कार्यो की गुणवत्ता पर नजर रखने को आम आदमी को जागरूक किया जा सके। कार्यशाला में छात्रों को सूचना अधिकार के तहत आवेदन करने की भी जानकारियां दी गयी। राजाराम पंवार, कुशलता व कुलदीप ने उक्त गंाव में जल संस्थान, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, स्वजल आदि विभागों द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता व वित्तीय स्थिति की जानकारी चाहने को आवेदन पत्र भराये। कार्यशाला में नितिन कंडियाल, सचिन, मोहित, सुरेन्द्र पंवार, राखी, दक्षिणा, वन्दना, लोकेन्द्र सिंह, अमित कुमार, जितेन्द्र कुमार, रमेश सिंह, मनोज कुमार, शैलेन्द्र सिंह आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment