चम्पावत: खंडस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक पांच जुलाई को एसबीआई चम्पावत, छह को एसबीआई पाटी व विकास खंड कार्यालय लोहाघाट तथा 10 अगस्त को एसबीआई बाराकोट में आयोजित की जाएंगी।
लीड बैंक अधिकारी उपेंद्र भट्ट ने बताया कि समिति की इन बैठकों में वार्षिक ऋण योजना की प्रगति, कृषि ऋण प्रवाह दो गुना करने, स्वयं सहायता समूह के गठन व समूहों को ऋण वितरण कार्य, ऋण जमा अनुपात बढ़ाने, अटल आदर्श ग्राम योजना प्रगति के अलावा डेरी, उद्यमिता विकास योजना प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बैठकों में प्रतिभाग करने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment