For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

अश्लील क्लिपिंग प्रकरण: अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने की मांग

लोहाघाट: जिला पंचायत सदस्या निर्मला गहतोड़ी के नेतृत्व में एक शिष्ट मण्डल ने पाटी में उप जिलाधिकारी बीएल फिरमाल से मुलाकात कर उन्हें अश्लील क्लिपिंग प्रकरण में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने का ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि अश्लील क्लिप प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई जाच में अभी केवल एक ही व्यक्ति गिरफ्तार हो सका है जबकि इस प्रकरण में और लोग भी शामिल हैं। शिष्ट मण्डल में ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, विमला देवी, विद्याधर जोशी, मोतीराम जोशी प्रहलाद सिंह मौनी, राजेंद्र लड़वाल, आनंद मेहता, सतीश लड़वाल समेत कई जन प्रतिनिधि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment