हल्द्वानी: कुसुमखेड़ा स्थित एक बटाएदार की झोपड़ी में घुस दो बाइक सवार बदमाश हजारों रुपये की नकदी और जेवरात लूट ले गए। बदमाशों ने घर पर मौजूद दो बच्चियों को हल्ला मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत करने बटाएदार मुखानी चौकी पहुंचा तो मौका मुआयना करने का आश्वासन देकर टरका दिया गया। देर शाम ग्राम प्रधान के साथ पहुंचे बटाएदार ने मुखानी चौकी पुलिस को घटना की तहरीर सौंपी है।
कुसुमखेड़ा के आरके टेंट हाउस रोड में देवी मंदिर के समीप शिव कुमार की झोपड़ी है। शिव कुमार बटाएदारी के अलावा आसपास के इलाकों में मजदूरी करता है। शिव कुमार मंगलवार सुबह काम पर गया था, घर पर उसकी पांच व सात वर्ष की दो छोटी बच्चियां थीं। बताते हैं कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाइक सवार दो युवक उसकी झोपड़ी में घुस गए और दोनों बच्चियों को हल्ला मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों बदमाशों ने पूरी झोपड़ी में रखा सामान खंगाला। शिव कुमार ने बताया कि उसने एक विवाह के लिए 17 हजार रुपये की नकदी व बहू के जेवरात जिसमें कनफूल, सोने की चेन, बिच्छू, कमर की चेन आदि रखा था। दोनों बदमाश सारी नकदी व सामान लूट ले गए। दोपहर में घर पहुंचने पर शिव कुमार को इसका पता लगा तो पैरों तले जमीन खिसक गयी। शिव कुमार ने मुखानी चौकी पहुंचकर शिकायत की तो पुलिसकर्मियों ने मौका मुआयना करने का आश्वासन देकर बटाएदार को टरका दिया। देर शाम इसकी सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान बीडी जोशी बटाएदार को साथ लेकर मुखानी चौकी पहुंचे। प्रधान श्री जोशी ने बताया कि बटाएदार की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गयी है।

No comments:
Post a Comment