For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

प्रधानाचार्य के विरुद्घ मारपीट का मुकदमा

हरिद्वार: एसएसपी के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर पति, उसके भाई तथा बहनोई के विरुद्ध मारपीट और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।
पुलिस के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली के अंतर्गत अम्बेडकर कालोनी में रहने वाली रीता सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी बहादराबाद आर्य इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजेन्द्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के कई वर्ष बाद भी मेरे पति, उसका भाई और बहनोई आये दिन मेरा उत्पीड़न करने के साथ मारपीट करते हैं। पुलिस को इस बात की सूचना भी दी थी। पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो तब एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया। पुलिस ने मारपीट करने वाले पति विजेन्द्र, उसके भाई बाबू राम शर्मा, बहनोई ब्रजपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जायेगी, क्योंकि महिला की शादी हुए कई वर्ष बीत गये। जांच के बाद ही आगे कार्रवाई की जायेगी।

No comments:

Post a Comment