उत्तरकाशी: झूलापुल के निकट एक ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि को झूला पुल के निकट ज्वैलर्स सोहन चंद रमोला की दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। चोरी गए सामान में चार सौ ग्राम नई चांदी व छह सौ ग्राम पुरानी चांदी के सामान सहित कुछ अन्य जेवर शामिल हैं। करीब चालीस हजार रुपये का सामान चोरी बताया जा जा रहा है। गत वर्ष भी इसी जगह पर एक अन्य दुकान से चोरी हुई थी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

No comments:
Post a Comment