For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

प्रशासन ने तीन अनशनकारी अस्पताल में भर्ती कराए

गोपेश्वर: विस्थापन की मांग को लेकर बीते चार दिन से जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे 16 लोगों में से चार अनशनकारियों की हालत बिगड़ने पर स्थानीय प्रशासन ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया है। इस दौरान आंदोलनकारियों व पुलिस के बीच काफी नोंक झोंक भी हुई।
दैवीय आपदा से पीड़ित जिले के 38 परिवारों के लोग विस्थापन की मांग को लेकर बीते चार दिनों से जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर डटे है। उनकी मांग है कि जब तक सरकार उन्हें विस्थापन नहीं कर लेती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को अनशन पर बैठे अनशनकारी पूनम रतूड़ी, राम चन्द्र रतूड़ी, जोदी लाल की तबियत खराब हो गई, लेकिन अनशनकारियों ने किसी भी प्रकार की चिकित्सा सेवा लेने से इंकार कर दिया। तब मामले की गंभीरता को देख प्रशासन को दल बल के साथ इन अनशनकारियों को उठाकर जिला चिकित्सालय भेजना पड़ा। शुक्रवार को जमुना देवी व गोविंद लाल ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। धरने पर बैठने वालों में प्रेम लाल खनेड़ा, हयूंका देवी, राकेश लाल खनेड़ा, सुरेन्द्र , रणजीत लाल, बंशी लाल, कुन्दनी लाल, मंशा राम पांडे, गणेशी देवी, सत्येश्वरी देवी, देवेन्द्र लाल, तुलसी देवी आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment