धारचूला: संचार सेवा में सुधार की मांग को लेकर शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल बंद करने का निर्णय क्षेत्रवासियों ने उपजिलाधिकारी से वार्ता के बाद वापस ले लिया। क्षेत्रवासियों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर संबंधित महकमों की संयुक्त बैठक बुलाये जाने की मांग की है। जिलाधिकारी को भेजे गये ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने कहा है कि धारचूला की संचार सेवा में आये दिन व्यवधान आ रहा है, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है, महत्वपूर्ण संदेश भेजने के लिए लोग नेपाल पर निर्भर हो रहे हैं। बुलवाकोट और गलाती में मोबाइल टावर लगाने का काम भी धीमी गति से चल रहा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क निर्माण के कारण संचार सेवा में व्यवधान आ रहा है। इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए बीएसएनएल महाप्रबंधक, ग्रिफ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारी प्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक शीघ्र बुलाई जाये। ज्ञापन भेजने वालों में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह थापा, प्रद्युमन सिंह गब्र्याल, जगदेव डोगरा, भीम सिंह रावत, कमल कौशल, अब्दुल कलाम सहित तमाम लोग शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment