रानीखेत: जिले की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले यहां शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। उधर द्वाराहाट में भी जिला बनाओ संघर्ष समिति आंदोलन जारी रखे हुए है। रानीखेत में एसडीएम कार्यालय परिसर में चल रहे धरना व नारेबाजी कार्यक्रम में शुक्रवार को मोहन नेगी, गिरीश भगत, शिवराज सिंह महरा, मो.इदरीश बाबा, निकेत जोशी, नवीन उपाध्याय, जीडी करगेती, एनके जोशी, यूडी जोशी, हरी सिंह नेगी, राजेश रौतेला, विजय वर्मा, ललित पपनै, विजय वर्मा, राजेन्द्र बिष्ट, महेन्द्र अधिकारी, सीपी पांडे, आरएन वैला, मनोज पाल, योगेश जोशी व नवीन पंत आदि शामिल थे। इधर समिति ने 13 जून को अग्रिम रणनीति के लिए बैठक आहूत की है।

No comments:
Post a Comment