पंतनगर : एक सूत्रीय मांग को लेकर 25 मई से अनशन पर बैठे दैनिक वेतनभोगी कर्मी राजेश सिंह का अनशन शुक्रवार को खत्म हो गया। स्वास्थ्य में निरंतर गिरावट आने से पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बीएस बिष्ट, निदेशक प्रशासन डॉ. जेपी सिंह ने राजेश को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इससे पूर्व विवि प्रशासन ने 15 दिनों में आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। अनशनकारी राजेश विवि के ही एक कर्मचारी को धोखाधड़ी के मामले में दंडित करने की मांग रहे थे। आरोप है कि धोखाधड़ी के आरोपी कर्मचारी ने एक ही समय विवि की सेवा के साथ अन्यत्र नियमित शिक्षा प्राप्त कर विवि के नियमों का उल्लंघन किया। विवि प्रशासन के अनुसार इस मामले की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। अब विधिक राय के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment