चम्पावत:जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जोधसिंह ढेक को वकालत पेशे में 50 वर्ष पूरे करने पर सम्मानित किया गया। जिला जज व जिलाधिकारी ने उनके कार्यो व सेवा की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित समारोह में जिला जज राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ढेक ने अपने अब तक के कार्य काल में बेहतरीन कार्य किए हैं। वादों के निस्तारण के मामलों में भी उनकी सेवा सराहनीय रही है। जिलाधिकारी डा. पंकज पांडेय ने कहा कि ढेक वकालत के साथ ही बार संघ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। इसके अलावा वह सामाजिक कार्यो में भी भागीदारी निभाते आए हैं। इससे कानून का पेशा सम्मानजनक हुआ है। सम्मानित करते हुए उनसे आगे भी बेहतर सेवा की उम्मीद जताई गई। सीजेएम बृजेंद्र सिंह ने कहा कि वकालत के साथ सामाजिक कार्यो में भागीदारी करने से वकीलों की छवि समाज में सकारात्मक प्रभाव छोड़ती है। उन्होंने अन्य वकीलों से कहा कि वह न्याय को सस्ता और सुलभ बनाने में आम जनता के साथ खडे़ रहे। जिला शासकीय अधिवक्ता भास्कर मुरारी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में एडवोकेट अमरनाथ वर्मा, श्याम कार्की, सुरेश जोशी, प्रहलाद पाटनी, गिरीश राय, सुनील खर्कवाल, विजय राय, आलोक पांडेय, गुणानंद थ्वाल, गिरीश उप्रेती, शंकर गड़कोटी, रमेश उप्रेती, एसडी ओझा, आरएस रंसवाल, विनोद प्रकाश, नईम अहमद, रघुवरसिंह परवाल, हयातसिंह कुंवर, त्रिलोक सिंह, शमशेर सिंह, एके पांडेय, लक्ष्मणसिंह बोहरा, प्रेमसिंह अधिकारी, निर्मल तड़ागी, हरीश उप्रेती, रवींद्र ढेक, विद्याधर जोशी, नरेश ढेक सहित बार संघ से जुडे़ तमाम वकीलों ने अपने विचार रखे।

No comments:
Post a Comment