गदरपुर : भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में खेतों से निकाली जा रही गैस पाइप लाइन का कड़ा विरोध कर हंगामा काटा। वहीं किसानों का गन्ना भुगतान न होने पर रोष जताया गया।
गुरुवार को काम्बोज धर्मशाला में भाकियू की मासिक पंचायत ब्लॉक अध्यक्ष गुरबाज सिंह की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में किसानों ने खेतों के बीचों बीच जो गैस लाइन निकाली जा गैस पाइप लाइन का विरोध करते हुए कहा कि बाजपुर से बेरिया रोड़ के किनारे बौर एवं हरिपुरा जलाशय के साथ कंकरीट जंगल के साथ निकाली जाये। किसानों ने खेतों में जिप्सम की कमी को देखते हुए कृषि स्टोरों पर जिप्सम उपलब्ध करवाने, सहकारी समितियों में खाद एवं दवाईयां उपलब्ध करवाने, किसानों को शेष गन्ना भुगतान शीघ्र करवाने, खजिया नहर की सफाई करवाये जाने की पुरजोर मांग उठाई एवं हरिद्वार में 16 से 18 जून तक होने वाली किसान महा पंचायत में किसानों को भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गयी। इस दौरान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष चौ. राय सिंह, अशोक सेठी, कृपाल सिंह, हरिचन्द काम्बोज, स्वदेश डंग, हरभजन सिंह, गजेन्द्र सिंह मक्कड़, विनोद गुंबर, जसवीर सिंह, हरिभान सिंह, गुरनाम सिंह, मौ. उस्मान, विरेन्द्र सिंह, रेशम सिंह, गुरदयाल सिंह, प्रकाश सेठी, अमरजीत सिंह, रेशम सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल थे।

No comments:
Post a Comment