For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

दिनदहाड़े घर से उड़ाए लाखों के जेवरात व नगदी

कोटद्वार: पुलिस की निष्क्रियता ही कहा जाए कि चोरों ने दिनदहाड़े कोतवाली से कुछ ही दूर एक व्यापारी के घर से लाखों के गहने व नकदी उड़ा दिए। गृहस्वामी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ मार्ग निवासी शलभ अग्रवाल पुत्र मोहनलाल अग्रवाल बुधवार दोपहर परिवार सहित कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर स्थित दुर्गा देवी मंदिर के दर्शनों को गए हुए थे। अपराह्न करीब तीन बजे जब वे घर वापस लौटे तो उनके घर के दरवाजे खुले हुए थे। भीतर जाकर देखा तो घर में सारा सामान बिखरा हुआ था व आलमारी के लॉकर में रखे लाखों के गहने व नकदी गायब थे। अग्रवाल ने तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल से फिंगर प्रिंटस एकत्र किए। चोरों ने दो सोने की चेन, दो सोने के गले के सेट, टॉप्स, छह सोने की अंगूठियां, तीन जोड़ी सोने की कुंडल, चांदी की तगड़ी, सिक्के व चांदी का नारियल ले उड़े। इसके अलावा लॉकर से करीब 25 हजार की नकदी भी गायब है।
इधर, कोतवाली प्रभारी जेसी पाठक ने बताया कि ग़ृह स्वामी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दिया गया है। साथ ही शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment