For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

महंगाई पर श्रमिकों ने हल्ला बोला

हरिद्वार : महंगाई और भेल के पांच प्रतिशत शेयर बेचने के विरोध में भेल वर्कर्स यूनियन ने भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियोंने विनिवेशीकरण के विरोध में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
यूनियन के महामंत्री एमपी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार आए दिन पेट्रो पदार्थो के दाम बढ़ा रही है। सरकार महंगाई रोकने के प्रयास नहीं कर रही है। इसका सीधा खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मुनाफा कमाने वाली कंपनी के शेयर बेच कर निजीकरण की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है। वर्तमान सरकार आम जनता का ध्यान न रखते हुए पूंजीपतियों के इशारे पर कार्य कर रही है। भेल के शेयर बेचे जाने से सभी कर्मचारियों में रोष है। प्रदर्शन करने वालों में सुशील कुमार, बीपी ओझा, सतीश पुंडीर, मुकेश धीमान, सुबोध वर्मा, जय देव नेगी, अशोक शर्मा, मनीष सिंह, प्रशांत गुप्ता, संजीव, रमेश सैनी, सुखपाल सैनी, नवाब अली, मुकेश चंद, राजेंद्र कुमार, सुनील शर्मा, उमेश चंद्र, हंस लाल बिंद, नरेश सिंह, मनोज, बालेंद्र, विरेंद्र कुमार, विवेकानंद आदि लोग शामिल थे।

No comments:

Post a Comment