चम्पावत: प्रसिद्घ सांख्यिकीविद् एवं अर्थशास्त्री प्रो. पीसी महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में 29 जून को महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य डा. बीडी पंत ने बताया कि गोष्ठी का विषय जेंडर सांख्यिकी है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से ग्यारह बजे से होने वाली विचार गोष्ठी में उपस्थित होने को कहा है।

No comments:
Post a Comment