For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

अतिक्रमण हटाने के निर्देश

खटीमा : मेलाघाट मार्ग रेवले फाटक के पास ऐंठा नाले के अमिक्रमणकारियों से मोहल्लेवासी परेशान हो उठे हैं। मोहल्लेवासियों ने सोमवार को एसडीएम से मामले की शिकायत की। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारी वहां से जाने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। इस पर एसडीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने का लिखित आदेश दिए हैं।
मेलाघाट मार्ग रेलवे फाटक के पास ऐंठा नाले पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर दुकानें बना दी हैं। वहीं पर प्राईवेट बस स्टैंड व टेंपो स्टैंड है। फाटक बंद होने पर घंटों जाम लग जाता है। इस दौरान वहां पर खड़ी महिलाएं, स्कूली छात्राएं व आने-जाने वाली युवती के साथ अश्लील हरकत करते हैं। इसके लिए उन्होंने पुलिस को भी शिकायत की है। इस पर एसडीएम ने पीडब्लूडी के अधिकारियों को अतिक्रमण ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। इस मौके पर जगन्नाथ, सोबन सिंह, रेमश, वीरेंद्र, अनोखे,प्रहलाद,भगवान सिंह, दमोदर, विनोद आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment