For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

अटल चौपाल में छाये रहे पेयजल व खाद्यान्न के मुद्दे

देवाल ब्लाक सभागार में आयोजित अटल चौपाल कार्यक्रम में खाद्यान्न, पेयजल, यातायात, विद्युतीकरण के मुद्दे छाये रहे। इस अवसर पर सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषिराज डबराल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि विकासीय कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी और इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को गांव में प्रवास के निर्देश दिये। बैठक में क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने गांव की समस्याओं को उठाया। बेराधार व उलंग्रा के मोहन सिंह ने समय पर राशन न मिलने का मामला रखा। जनप्रतिनिधियों ने विकासखंड के सरपंचों के चुनाव प्रक्रिया को शुरू करने, इंटर उत्तीर्ण कन्याओं को धन देने, देवसारी पैदल मार्ग की मरम्मत, सवाण-देवाल निर्माणधीन मोटर मार्ग को गंतव्य तक बनाने तथा मोटर मार्ग में कटी भूमि का प्रतिकर काश्तकारों को देने, गुडमतोक गदेरे में पैदल पुल निर्माण सहित पेयजल, विद्युत, सिंचाई के मुद्दे उठाये गये। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख डीडी कुनियाल ने विकासखंड की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस मौके पर नरेन्द्र बिष्ट, मोहन राम, पुष्कर बिष्ट, संजू मिश्रा, रमेश कुनियाल, यादव चंद्र, मदन राम, नंदा देवी, हेमंती देवी, मदन मोहन, इंद्र सिंह व अलकनंदा वन प्रभाव के डीएफओ सनातन भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment