For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

गरीबों के ग्रास पर डाका

गरमपानी: बेशक राज्य सरकार गरीबों को सस्ता अनाज मुहैया कराने का दावा कर रही है। बीपीएल परिवारों को विशेष योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है, मगर जमीनी हकीकत ठीक उलट है। जिले की अन्य तहसीलों का जिक्र छोड़ भी दें तो कोश्या कुटौली क्षेत्र की तमाम ग्रामसभाओं में साधन-संपन्न लोग भी बीपीएल धारक बन गए हैं। इधर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए परियोजना निदेशक ने खंड विकास अधिकारी को जांच के निर्देश दे दिए हैं।
दरअसल, तहसील कोश्या कुटौली के तमाम गांवों के पात्र परिवारों को बीपीएल व अंत्योदय श्रेणी में शामिल न किए जाने की शिकायतें अरसे से उठाई जाती रही हैं। इधर मल्ला बर्धो बेतलाघाट निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दलीप सिंह बोहरा ने डीएम को शिकायती पत्र भेज गरीबों को सस्ता अनाज योजना से वंचित रखे जाने एवं मौजूदा हालात से अवगत कराया।
श्री बोहरा के अनुसार जरूरतमंदों के बजाय एपीएल श्रेणी के लोगों को बीपीएल श्रेणी में शामिल कर गरीबों के निवाले पर डाका डाला जा रहा है। उन्होंने ग्राम सभा मझेड़ा, बसगांव, दाड़िमा, तिवारी गांव आदि ग्राम सभाओं में राशन कार्ड बनवाने में व्यापक धांधली का आरोप लगा निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी। इधर डीएम के निर्देश पर परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने खंड विकास अधिकारी बेतालघाट को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

No comments:

Post a Comment