विकासनगर: पछवादून में दिन में कई बार ओलों की बरसात हुई। पल-पल मौसम के बदलते इस मिजाज से किसान परेशान हैं और शहरी हैरान रहे। दिन में कई बार सिर्फ ओलों की बरसात लोगों में कोतूहल का विषय रहा।
पछवादून में दिनभर मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा। दिन भर कभी बारिश होती तो कभी सिर्फ ओलावृष्टि से लोग परेशान रहे। ओलावृष्टि के चलते बाजार में खरीददारी करने आई महिलाओं व पुरुषों को भागकर सुरक्षित जगह पर खड़े होकर ओले बंद होने का इंतजार करना पड़ा। जीवनगढ़ क्षेत्र में काफी बड़े साइज के ओले पड़ने से लोग हैरान हो गए। ओले गिरने से यहां कई वाहनों के शीशे चटख गए। इस दौरान लोगों ने गाड़ियों को साइड में रोककर ओलावृष्टि रुकने का इंतजार किया। दिन में कई बार ओलावृष्टि से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दी। ओलावृष्टि से आम व लीची की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम का यह रूप देखकर बागवानों ने अधपकी लीची को तोड़ना शुरू कर दिया है। मौसम का यह रूप देखकर टमाटर व मिर्च की खेती करने वाले किसान भी परेशान हैं।

No comments:
Post a Comment