For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

भावाधस की बैठक में सामाजिक उत्थान पर बल

पंतनगर : पत्थरचट्टा में आयोजित भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस की बैठक में एक स्वर से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के साथ ही स्वावलंबन हेतु शिक्षा व रोजगार की अनिवार्यता पर बल दिया गया।
भावाधस अध्यक्ष सोमपाल सिंह टाक ने कहा कि विकास के इस दौर में भी वाल्मीकि समाज बहुत पीछे है। इसके पीछे जहां एक ओर आर्थिक विपन्नता है। वहीं दूसरी ओर समाज में व्याप्त कुरीतियां भी हैं। इस मौके पर उन्होंने सामाजिक शिक्षा व आपसी सहयोग पर भी विशेष रूप से बल दिया। इस मौके पर महेंद्र चिन्डालिया, सेवी, मुकेश भारती, महेंद्र चिंडालिया, सतीश वाल्मीकि, हेमराज, रवि कुमार, राकेश, धर्मेन्द्र, पंकज भारती, राजेश कुमार, रवि कुमार, बिकऊ आदि ने भी अपने विचार रखे। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में युवा सदस्यों ने समाज से जुड़ने की घोषणा की।

No comments:

Post a Comment