For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

गैरसैंण राजधानी बनाए बिना राज्य का विकास संभव नहीं

बागेश्वर: उत्तराखंड लोक वाहिनी की प्रदेश व्यापी जनजागरण यात्रा बागेश्वर पहुंची। यात्रा में शामिल सदस्यों ने नगर में रैली निकाली व चौक बाजार में सभा की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण राजधानी बनाए बिना यहां का विकास संभव नहीं है। कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। यात्रा के सदस्यों ने बागेश्वर नगर में रैली निकाली व चौक बाजार में सभा की। सभा में लोकवाहिनी के केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य के जल जंगल, जमीन व खनिजों में अवैध कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है। माफियाओं ने राजनीति में भी कब्जा किया है। आजादी बचाओ आंदोलन के संयोजक मनोज त्यागी ने कहा कि भ्रष्टाचार के पीछे देशी व विदेशी कार्पोरेट की पूंजी लगी हुई है। युवा बेरोजगार संगठन के मनीष सुंदरियाल ने कहा कि देहरादून राजधानी होने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। उत्तराखंड सांस्कृतिक मंच के नारायण सिंह रावत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने को कहा। समापन करते हुए पीयूसीएल के प्रदेश उपाध्यक्ष एनबी भट्ट ने कहा कि जनता को एक और आंदोलन करना होगा। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री बिष्ट ने कहा कि राजधानी गैरसैंण बनाने के लिए राज्य में एक और संघर्ष की आवश्यकता है। वार्ता में बसंत खत्री, राम सिंह, पृथ्वीपाल आदि थे।

No comments:

Post a Comment