लोहाघाट:भारत संचार निगम लिमिटेड की सेवाएं अब राम भरासे हो गयी हैं। आये दिन विभाग की लापरवाही के कारण सैकड़ों उपभोक्ताओं को लचर व्यवस्था का शिकार होना पड़ रहा है। बिल जमा होने के बावजूद उपभोक्ताओं के टेलीफोन संयोजन काट देना अब आम बात हो गयी है। जिससे गुस्साये उपभोक्ताओं ने अब विभागीय कार्यालय में तालाबंदी के साथ जिला फोरम में वाद दायर करने का निर्णय ले लिया है।
बीएसएनएस के स्थानीय अधिकारियों का भी अब नियंत्रण समाप्त होते जा रहा है। बिल जमा होने के बावजूद टेलीफोन संयोजन काटे जाने के कारण उपभोक्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। विभाग के स्थानीय अधिकारी मनीष पन्त की दलील है कि विभाग के चण्डीगढ़ कार्यालय से कनेक्शन काटे जा रहे हैं इस मामले में वे कुछ नहीं कर सकते। अलबत्ता उनके द्वारा विभाग के उच्चाधिकारियों को चण्डीगढ़ से टेलीफोन संयोजन काटने की जानकारी दे दी गयी है। बीएसएनएल के टेलीफोन उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग की मनमानी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में वाद दायर करने के साथ जनपद के सभी बीएसएनएल कार्यालयों में तालाबंदी के साथ आंदोलन शुरू किया जायेगा। जिला व्यापार संघ अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, राज्य आंदोलनकारी डा. बृजेश माहरा, जिला बार संघ के अध्यक्ष जोध सिंह ढ़ेक, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शान्ति वर्मा, नगर सभाषद रेनू गड़कोटी, युवा कांग्रेस के ओंकार धौनी, भाजयुमो के जिला महामंत्री निर्मल माहरा सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने शीघ्र व्यवस्था न सुधरने पर बीएसएनएल के खिलाफ आंदोलनात्म कार्रवाई शुरू करने का एलान किया है। इधर, दर्जनों उपभोक्ताओं ने विभाग की सेवा में कमी को देखते हुए जिला फोरम में वाद दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment