पिथौरागढ़: बाबा रामदेव पर कांग्रेसियों की टिप्पणी से खिन्न अभाविप और वाईएसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केन्द्र सरकार का पुतला फूंका।
नगर के गांधी चौक में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने एक सभा की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस देश को गर्त में धकेल रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे लोगों को कांग्रेस डंडे के बल पर खामोश करना चाहती है, इस तरह की कार्रवाई को देश के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। वक्ताओं ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा बाबा रामदेव और भाजपा नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणी पर गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वक्ताओं ने कहा बाबा रामदेव की मुहिम को अभाविप और वाइएसी आगे बढ़ायेगी। सभा को प्रदेश पार्षद ललित पंत, बसंत जोशी, छात्रा प्रमुख गुड़िया, शिवानी बिष्ट, रजनी, सौरभ चंद रजवार, विक्की कुमार, दिनेश चंद, अजय वर्मा, कमलेश वल्दिया, उत्तम बिष्ट आदि ने संबोधित किया। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार का पुतला फूंका।

No comments:
Post a Comment