For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

लोनिवि के खिलाफ ठेकेदारों का आंदोलन जारी

पिथौरागढ़: लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल चुके ठेकेदार दूसरे दिन भी आंदोलनरत रहे। ठेकेदारों ने विभाग द्वारा दो-दो लाख रुपये के गुप्त टेंडर लगाये जाने का विरोध किया है। इस संबंध में शीघ्र ही पेयजल मंत्री के साथ ठेकेदारों की बात होगी।
विदित हो कि लोनिवि की कार्यप्रणाली के खिलाफ ठेकेदारों ने रविवार से मोर्चा खोल दिया था। ठेकेदारों का आरोप था कि विभागीय कार्यप्रणाली से ठेकेदारों का कार्य करना मुश्किल हो चुका है। विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बने सड़कों की जांच सहित अन्य मुद्दों को लेकर ठेकेदारों ने गहरी नाराजगी जताई है। इस संबंध में ठेकेदारों ने दूसरे दिन भी अपना आंदोलन जारी रखा।
ठेकेदारों का आरोप है कि विभाग दो-दो लाख के गुप्त टेंडर अपने चहेतों को दे रहे हैं। जिससे ठेकेदारों की रोजी प्रभावित हो रही है। इस संबंध में ठेकेदारों ने दूरभाष पर पेयजल मंत्री प्रकाश पंत को भी अपनी शिकायत से अवगत कराया। श्री पंत ने इस संबंध में ठेकेदारों को वार्ता के लिये बुलाया है। ठेकेदारों का कहना है कि वार्ता में दो लाख रुपये के गुप्त टेंडरों पर चर्चा होगी।

No comments:

Post a Comment