For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

घर में घुसकर हमला, सिर फोड़ा

हरिद्वार: डालूवाला मजबदा गांव में एक घर में एक महिला समेत तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे एक व्यक्ति के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम डालूवाला मजबदा निवासी राजेंद्र सिंह अपने घर में परिजनों के साथ काम कर रहा था। आरोप है कि रंजिश के चलते गांव के कीरत सिंह, रविंद्र एवं राजकली लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुसे और राजेंद्र सिंह पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

No comments:

Post a Comment