For advertisement contact-09319700701

Wednesday, June 8, 2011

यात्रियों से भरी इंटर सिटी बस पेड़ से टकरायी

हल्द्वानी: रुद्रपुर की ओर जा रही एक इंटरसिटी बस रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में चालक समेत कई यात्री मामूली रूप से जख्मी हो गए। चालक समेत दो यात्रियों को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से एचटीएच में भर्ती कराया गया गया है। वहीं टायर फटने के कारण टांडा जंगल में जायलो कार पलटने से दो बच्चों समेत नौ पर्यटक मामूली रूप से जख्मी हो गए।
पुलिस के मुताबिक इंटरसिटी बस सेवा एक बस संख्या (यूए -11- 0853) करीब 25 यात्रियों को लेकर काठगोदाम से रुद्रपुर जा रही थी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी। हादसे में चालक समेत करीब एक दर्जन लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। जख्मी चालक शादाब समेत यात्री अकलाख अहमद व राजेश शर्मा को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया।
इधर हरियाणा से नैनीताल जा रही एक जायलो कार एचआर 16 जे- 3360 टांडा जंगल में टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गयी। पुलिस के मुताबिक कार में दो बच्चे समेत नौ लोग सवार थे। हालांकि सभी लोग को मामूली चोटें आई।

No comments:

Post a Comment