फाटा(रुद्रप्रयाग), निज प्रतिनिधि: फाटा-ब्यूंगगाढ़ जल विद्युत परियोजना के तहत शेरसी गांव के नीचे बनाई जा रही टनल से गांव को खतरा पैदा हो गया है। गांव के नीचे जमीन पर दरार पड़ जाने से ग्रामीणों के अंदर दहशत पैदा हो गई है। उन्होंने जल्द से जल्द परियोजना का कार्य बंद कराने की मांग की है।
फाटा से छह किमी आगे शेरसी गांव में लैंको हाइड्रों पावर एनर्जी की ओर से बनाई जा रही टनल ने गांव को भूस्खलन की जद में खड़ा कर दिया है। गांव से लगभग पचास मीटर नीचे जमीन पर दस मीटर लंबी व दो मीटर चौड़ी दरार पड़ गई है। इससे अंदर पूरी टनल दिखने लगी है। इस कारण गांव में भी भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। शेरसी निवासी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयनारायण नौटियाल, प्रमोद नौटियाल, जयकृष्ण नौटियाल व कृष्णानंद नौटियाल ने बताया कि कभी भी गांव भूस्खलन की चपेट में आ सकता है, जिससे भारी जन-धन की हो सकती है। इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है। कंपनी को भी कार्य बंद करने के लिए कहा गया है। यदि शीघ्र कार्य बंद नहीं किया जाता तो लोगों को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
वहीं उप जिलाधिकारी जगदीश लाल का कहना है कि जल्द स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर कंपनी के प्रबंधक अनिल गुप्ता का कहना है कि ग्रामीण बिना वजह अफवाहें फैला रहे हैं। दरार ज्यादा बड़ी नहीं है और इसका ट्रीटमेंट कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

No comments:
Post a Comment