For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

फिल्मी स्टाइल में बुजुर्ग ने नदी में कूदने की धमकी दी

गोपेश्वर: पारिवारिक झगड़े से तंग आकर ह्यूण के 69 वर्षीय ग्रामीण ने चमोली में फिल्मी स्टाइल में नग्न होकर अलकन्दा में कूदने की धमकी दी। हालांकि, पुलिस ने झगडे़ को सुलझा कर उसे घर भेजा। ग्राम ह्यूणा के रमेश मोहन कोठियाल पण्डिताई का कार्य करते हैं गत रात्रि उसका पत्नी से विवाद हो गया और वह पैदल ही 20 किमा दूर अलकनन्दा नदी के तट पर पहुंच गया। सुबह स्थानीय लोगों ने नदी किनारे उसे देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस का दी। इस पर पुलिस ने उसे समझाया। साथ ही उसकी पत्नी को मौके पर बुलाकर समझौता कराया। इसके बाद पुलिस ने उसे घर भेज दिया।

No comments:

Post a Comment