For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

विकास के मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस : भारती

उत्तरकाशी: कांग्रेस के जनपद प्रभारी राजेंद्र भारती ने कहा कि मिशन-2012 के विस चुनावों के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दों के साथ इस चुनाव में जनता के बीच जाएगी।
उत्तरकाशी में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों और निरंकुश शासन से तंग आ गये हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी इसी आधार पर जनता के बीच उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर भी पार्टी अनेक मुद्दों के साथ जनता के बीच में है। डुण्डा व भटवाड़ी ब्लॉक को ओबीसी क्षेत्र घोषित करवाना और बंद जलविद्युत परियोजनाओं पर दोबारा से काम शुरू करवाना पार्टी के घोषणापत्र में प्रमुखता से शमिल किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर बाबा रामदेव को भाजपा व आरएसएस का पूरा समर्थन है, जिससे जनता को कोई सरोकार नहीं है।
इस दौरान गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष जितेंद्र पंवार, शैलेंद्र मटूड़ा, फूल सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment