पौड़ी गढ़वाल : खैरालिंग मंदिर में बलि देने पर एक व्यक्ति को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नामजद व्यक्तियों पर अभी कार्यवाही शेष है।
उल्लेखनीय है कि 9 जून को ब्लाक कल्जीखाल के खैरालिंग मंदिर में पशु बलि पर प्रशासन ने पाबंदी लगाई थी। इस दौरान ग्राम सुला के अप्रवासी ने नर भैंसे की बलि दी। इस पर राजस्व पुलिस ने नर भैंसे पर हथियार चलाने वाले गोकुल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे खांडयूंसैंण जेल भेजा गया है जबकि इस मामले में दो नामजद आरोपी खैरालिंग मेला समिति के अध्यक्ष सुरेश नेगी व बचन सिंह की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिलाधिकारी दिलीप जावलकर के आदेश पर कानूनगो राजेन्द्र प्रसाद जखमोला, पटवारी धीरज सिंह, दिलशाद व पटवारी सुदामा रावत की टीम गठित की गई है। यह टीम मामले की विवेचना के साथ ही बलि देने वाले लोगों के खिलाफ जांच कर रही है। कानूनगो राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अन्य आरोपियों पर भी जल्द ही कार्यवाही होगी।

No comments:
Post a Comment