रानीखेत: मजखाली व द्वारसों क्षेत्र में चोरों ने लाइन काटकर दर्जनों मीटर टेलीफोन केबिल चुरा ली। इससे मजखाली एक्सचेंज से जुड़े करीब ढाई दर्जन से अधिक टेलीफोन ठप हो गए हैं।
मालूम हो कि मजखाली, द्वारसों व कठपुडि़या के बीच कई जगह सड़क पर कलमट बन रहे हैं। कलमट निर्माण को खुदी सड़क से दूरसंचार की भूमिगत केबिल लाइनें साफ दिखाई दे रही थीं। पिछले कुछ दिनों से चोरों की नजर पड़ी, तो एक के बाद एक केबिल कटकर चोरी होती गई। दूरसंचार के एसडीओ पीएस महरा ने बताया कि क्षेत्र में अब तक करीब 60 मीटर केबिल चोरी हो गई। केबिल कटने से क्षेत्र के करीब ढाई दर्जन लैंड लाइन फोन ठप हो गए हैं। कई फोन एक माह से डेड पड़े हैं। श्री महरा ने बताया कि कुछ जगहों पर दुबारा केबिल लगाई, तो अगले दिन चोरों ने फिर हाथ साफ कर लिया। ऐसे में विभाग दुबारा लाइन ठीक करने में घबरा रहा है। अब कलमट बनने के बाद ही लाइन को दुरुस्त करना संभव बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले पिलखोली क्षेत्र के इर्द-गिर्द केबिल चोरी की कई घटनाएं हुई और उनका आज तक खुलासा नहीं हो पाया।

No comments:
Post a Comment