For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

वर्षा की झड़ी पर लगा ब्रेक, मौसम साफ

चम्पावत: पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश थम गई है। शुक्रवार को मौसम साफ रहा और धूप निखरने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मालूम हो कि इस वर्ष जेठ के महीने में मौसम ज्यादा ही मेहरबान रहा। पहाड़ में 90 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। वर्षा के कारण लोगों को गर्मी का अहसास तक नहीं हो रहा है। लगातार हुई वर्षा के चलते काश्तकारों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। शाकभाजी चौपट होने के कगार पर पहुंच चुकी थी, वहीं आलू की पैदावार को भी सड़ने का खतरा पैदा हो गया था। अलबत्ता बरसात पेयजल संकट से निजात दिलाने में बेहद कारगर साबित हुई। वर्षा पर ब्रेक लग जाने से लोगों ने राहत महसूस की है। इधर धूप खिलने के बाद गेहूं की मड़ाई का कार्य शुरू हो गया।

No comments:

Post a Comment