नई टिहरी: विकासखंड भिलंगना के ग्राम पंचायत जखाणा व ग्राम गोना में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त पुलिया व संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर गजेन्द्र सिंह व चन्दर सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
पिछले साल सितंबर माह में आयी दैवीय आपदा से दोनों गांवों को जोड़ने वाली पुलिया व संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गये थे। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन व विभाग को गई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया, लेकिन अभी तक इनका र्निर्माण नहीं हो पाया। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया निर्माण न होने से जहां क्षेत्र में खाद्यान्न वस्तुओं का ढुलाई नहीं हो पा रही है, वहीं छात्रों को स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को गजेन्द्र सिंह व चन्दर सिंह ने जिला मुख्यालय में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।

No comments:
Post a Comment