देहरादून: ट्रोनिका सिटी घोटाले व करोड़ों की मनी लांड्रिंग में सीबीआइ द्वारा गिरफ्तार यूपीएसआइडीसी के निलंबित मुख्य अभियंता अरुण मिश्रा ने जेल में सीने में दर्द की शिकायत बताई। उनका दून अस्पताल में चेकअप कराकर वापस जेल भेज दिया गया।
गाजियाबाद व सूरजपुर की ट्रोनिका सिटी घोटाले समेत करोड़ों के मनी लांड्रिंग केस में सीबीआइ ने यूपीएसआइडीसी (उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड) के निलंबित चीफ इंजीनियर अरुण कुमार मिश्रा को 27 अप्रैल की देर रात देहरादून में गिरफ्तार किया था। सीबीआइ ने मिश्रा को आठ दिन की रिमांड पर लिया व अहम जानकारियां जुटाई। अदालत में पेश किए दस्तावेजों में प्रारंभिक जांच के आधार पर अरुण मिश्रा की 43 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया गया। सीबीआइ ने दावा किया कि अरुण मिश्रा की दिल्ली, कोलकाता, गाजियाबाद व कानपुर समेत देहरादून में 13 बेनामी कंपनी हैं। मिश्रा के हरिद्वार के ज्वालापुर में पंजाब नेशनल बैंक की आर्य वन प्रस्थ ब्रांच में 5 और दून के विधानसभा के समीप ब्रांच में सात फर्जी खातों समेत देशभर में 66 खाते होने का भी जिक्र किया गया है। मिश्रा का श्रीनगर गढ़वाल के पीएनबी में असली नाम से भी एक खाता है। जिसमें करीब 53 लाख रुपये मिले। विधानसभा ब्रांच में 72 लाख 82 हजार, जबकि हरिद्वार ब्रांच में तीन करोड़ 41 लाख रुपये मिले थे। मिश्रा तभी से देहरादून जेल में बंद हैं।
शुक्रवार को मिश्रा ने जेल चिकित्सालय में सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद जेल चिकित्सक की सलाह पर मिश्रा को दून अस्पताल लाया गया। यहां उनका ईसीजी व अन्य टेस्ट किए गए। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें दवा देकर वापस जेल भेज दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, मिश्रा की पल्स रेट तेज थी।

No comments:
Post a Comment