For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

आमरण अनशन पर डटा रहा चेतराम

चम्पावत: आर्थिक सहायता देने, कृषि ऋण मॉफ करने तथा आवास मुहैया कराने की मांग को लेकर चेतराम दूसरे रोज कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन पर डटा रहा।
मालूम हो कि लोहाघाट पीजी कालेज भवन निर्माण के दौरान मजदूर चेतराम बिल्डिंग से गिरकर घायल हो गया था। गरीब होने के कारण इलाज के लिए उसने जिलाधिकारी से लेकर शासन प्रशासन तक फरियाद लगाई, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिल सकी। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही वह भुगत रहा है। उसकी बायीं के बजाय दायीं किडनी निकाल दी गई और अब दूसरी किडनी भी खराब हो गई है। जिससे उसके स्वास्थ्य में दिन प्रतिदिन गिरावट आ रही है। उसने प्रशासन से सरकारी कर्ज मॉफ करने के साथ ही उपचार के लिए आर्थिक मदद देने तथा दीनदयाल आवास योजना के तहत मकान मुहैया कराने की मांग की है। अपनी मांगों को लेकर वह 23 जून से कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन कर रहा है। शुक्रवार को भी चेतराम अनशन में डटा रहा।

No comments:

Post a Comment