गोपेश्वर: संगठन को सक्रिय करने व निष्क्रिय सदस्यों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की जिला इकाई को भंग कर दिया गया है।
एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह चतुरा ने जिला कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करते हुये कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के दिशा निर्देशों पर कार्यकारिणी भंग की गई है। मिशन 2012 के तहत संगठन को सक्रिय करने के लिए यह कदम उठाया गया। जल्द ही संगठन में सदस्यता अभियान चलाकर सक्रिय सदस्यों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। एनएसयूआइ छात्र हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहा है। लिहाजा एनएसयूआइ का महाविद्यालय स्तर पर गठन कर छात्र समस्याओं के लिए वृहद आंदोलन चलाया जायेगा।

No comments:
Post a Comment