For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

भाजपा ही होगी सत्ता पर काबिज: कोठारी

कर्णप्रयाग : बागवानी विकास परिषद के उपाध्यक्ष आदित्य कोठारी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्यवासियों की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में यहां की जनता भाजपा को ही सत्तासीन करेगी।
श्री कोठारी लोनिवि निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने केन्द्र सरकार पर राज्य के प्रति सौतेला व्यवहार बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार के कुकिंग गैस, राशन कोटा उचित मात्रा में न देने से समस्या बन रही है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में लोगों के कल्याणार्थ कई विकास योजनायें संचालित की गयी है जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। भाजपा के मिशन 2012 पर बोलते हुए कोठारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आये दिन भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के नये मामले लोगों के सामने आ रहे हैं जिससे उसकी कथनी-करनी में अंतर दिखायी देने लगा है और अब आने वाले विधानसभा चुनाव में यहां की जनता भाजपा को ही सत्तासीन करेगी। पत्रकार वार्ता में क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल, राजेन्द्र प्रसाद डिमरी, अनूप नेगी, नवीन नवानी आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment