For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

नकदी फसल उत्पादन को लेकर काश्तकार उत्साहित

चम्बा : हेंवलघाटी नागणी में नगदी फसलें उगा रहे काश्तकारों का कहना है कि इस बार उद्यान विभाग की ओर से उन्हें जो अदरक, टमाटर आदि सब्जियों के बीज दिये गये थे, उनसे अच्छा उत्पादन होने की संभावना है क्योंकि बीज की जमावट इस बार सबसे अच्छी रही है।
नागणी के प्रगतिशील काश्तकार सत्येन्द्र सिंह थापा, कुशाल सिंह, फीमू, पुल्ली, राजेन्द्र सिंह, जगमोहन सिंह आदि का कहना है कि उद्यान विभाग की ओर से अच्छा उपचारित बीज मिलने से इस बार टमाटर का अधिक उत्पादन होने की संभावना है, जिससे उन्हें लाभ होगा। उद्यान सचल दल चम्बा के प्रभारी दीर्घपाल सिंह नेगी का कहना है कि नगदी फसल उगाने वाले काश्तकारों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग की ओर से विशेष सहायता दी जाती है। काश्तकारों के उद्यान कार्ड बनाये जाते हैं, जिनके माध्यम् से उन्हें टमाटर, बीन, मटर, मूली, राई, अदरक आदि के बीज 50 प्रतिशत राज सहायता पर दिये जाते है। उच्च गुणवत्ता वाले उपचारित बीज मिलने से तथा मौसम के अनुकूल होने से अधिक उत्पादन की संभावना है, जिसका लाभ किसानों को होगा। इस बार विभाग की ओर से चम्बा व नरेन्द्रनगर प्रखड के लगभग 100 से अधिक किसानों को उपचारित बीज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment