अल्मोड़ा: सरकार जनता के द्वार गांव-गांव अटल चौपाल की सफलता जनता की भागीदारी पर निहित है। जनता की अटल चौपाल में उपस्थिति इस बात का द्योतक है कि सरकार के प्रति जनता की आशाएं बहुत हैं। यह बात अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने कही। श्री नामधारी विकासखण्ड भैंसियाछाना के न्याय पंचायत लिंगुणता में अटल चौपाल को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने अटल चौपाल में उपस्थित अधिकारियों को कहा कि जो भी समस्याएं अटल चौपाल में आती हैं, पहला प्रयास यह होना चाहिए कि उनका मौके पर निस्तारण हो। बड़ी समस्या का समाधान एक सप्ताह के भीतर किसी भी हाल में करना सुनिश्चित करें। ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप गांव-गांव तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इस मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इसके लिए निरंतर प्रयास भी किए जा रहे हैं। अटल चौपाल में क्षेत्र प्रमुख हेमा चम्याल ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर 150 ग्रामवासियों, 14 जनप्रतिनिधियों व 40 जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सेदारी की। सुखदेव सिंह नामधारी ने 16 विभागों के कार्यो की समीक्षा की। विभिन्न प्रकार के 31 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी हेम चंद्र सती, डॉ.चित्रा धीमान मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.एमएस नयाल ने किया।

No comments:
Post a Comment