For advertisement contact-09319700701

Wednesday, June 8, 2011

आरपार की लड़ाई का मन बनाया

रानीखेत: जिला बनाओ संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में आर-पार की लड़ाई शुरू करने का निर्णय लिया गया। आंदोलन को व्यापक रूप देने को 13 जून को कई जन संगठनों व नागरिकों की बैठक होगी। समिति का धरना-प्रदर्शन एसडीएम कार्यालय परिसर में मंगलवार को भी जारी रहा। उधर द्वाराहाट में भी आंदोलन जारी है। धरना स्थल पर आहूत बैठक में पांच माह से चल रहे आंदोलन की उपेक्षा पर सरकार के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। आंदोलनकारियों ने कहा कि अब उग्र आंदोलन से ही सरकार की तंद्रा तोड़ी जाएगी। इसी क्रम में आंदोलन को तेज करने के लिए आगामी 13 जून को विभिन्न जन संगठनों व नागरिकों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया। समिति के पदाधिकारियों ने संघर्ष को सफल बनाने के लिए सभी जन संगठनों व आम नागरिकों से बैठक में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर ललित पपनै, विजय पांडे, व्यापार संघ अध्यक्ष यतीश रौतेला, यूडी जोशी, डीएन बड़ोला, मोहन नेगी, विमल भट्ट, इदरीश बाबा, नरेश जोशी, शाकिर हुसैन, दीपा धपोला, सीकेएस बिष्ट, अर्जुन साह, पंकज चौधरी, आरएन वैला सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
द्वाराहाट: द्वाराहाट जिले की मांग को लेकर जिला बनाओ संयुक्त संघर्ष समिति का धरना 142वें दिन भी जारी रहा। धरने में बसंत लाल साह, निल चोधीर, देव सिंह बिष्ट, जनार्दन राम धरने में बैठे। सभा में विनोद जोशी, किशोरी लाल साह, दीपा चौधरी, गणेश जोशी, अशोक फुलारा, भूपेंद्र रौतेला, अनिल कुमार, उमेश भट्ट, शंकर दत्त पुजारी, हरीश सिंह भाकुनी, खीम सिंह अधिकारी, संजय वर्मा, बहादुर सिंह, जगदीश रौतेला, प्यारे लाल चौधरी आदि थे।

No comments:

Post a Comment