For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

वाहनों का चालान कर वसूला जुर्माना

गोपेश्वर : परिवहन अधिकारी ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे 197 वाहनों का चालान कर 3 लाख 25 हजार का जुर्माना वसूला।
परिवहन अधिकारी संदीप वर्मा के नेतृत्व में चलाये गये चेकिंग अभियान में बदरीनाथ जा रहे चार सौ से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें से 197 वाहनों का संचालन यातायात नियमों के विपरीत होने पर चालान किया गया। परिवहन अधिकारी संदीप वर्मा ने कहा कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। डग्गामारी की छूट किसी को भी नहीं दी जायेगी।

No comments:

Post a Comment