चम्बा: आपदा प्रभावितों का अब तक विस्थापन न किये जाने से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। बरसात काल निकट है और संभावित खतरे के अंदेशो को देखते हुए ग्रामीण शीघ्र विस्थापन की मांग कर रहे हैं।
गत बरसात में चंबा प्रखंड के जिजली गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये थे। पहाड़ से गिरी चट्टानों से ग्रामीणों के खेत-खलिहान दब गये थे। जिलाधिकारी ने भी गांव का दौरा किया था और प्रभावितों को हर संभव सहायता देने की बात कही थी। ग्राम प्रधान पुष्पा मनवाल पूर्व जिपं सदस्य अनिल बडोनी, कुंवर सिंह मनवाल आदि का कहना है कि ग्रामीणों का जो नुकसान हुआ, उसके बदले में उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिली।
उन्होंने जानकारी दी कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के ऊपर लोक निर्माण विभाग चम्बा की ओर से कुछ माह पूर्व 1.55 लाख की लागत से सुरक्षा दीवार लगाई गयी थी, लेकिन घटिया निर्माण के चलते वह कुछ दिन पूर्व बिना आपदा के ही ढह गई है। आगे बरसात होने पर खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बरसात का सीजन शुरू हो गया है। यदि सुरक्षा के उपाय नहीं किये गये, तो आने वाले दिनों में भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने का कि यदि शासन-प्रशासन प्रभावित गांव के विस्थापन को लेकर कार्रवाई नहीं करता है, तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

No comments:
Post a Comment