विकासनगर: हरबर्टपुर में विकासनगर रोड पर बना गड्ढा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आए दिन लोग इस गड्ढे में गिरने से चोटिल हो रहे हैं।
सड़क के बीच में बने इस गड्ढे में कई बार वाहनों के टायर फंस चुके हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड बड़कोट द्वारा इन दिनों एनएच का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है उसके बावजूद इस गड्ढे की ओर ध्यान नहीं दिया गया। इस गड्ढे को बंद न किए जाने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। हरबर्टपुर निवासी सुरेंद्र कुमार, कांतिराम, दयाराम व विनय कुमार का कहना है कि पैदल चलने वाले लोग भी कई बार इस गड्ढे में फंस चुके हैं। उनका कहना है कि इस अति व्यस्ततम मार्ग पर बने इस गड्ढे में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। उनका कहना है कि एनएच खंड और नगर पंचायत दोनों ही इस गड्ढे के प्रति लापरवाह बने हुए हैं।

No comments:
Post a Comment