पिथौरागढ़: उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने जिले के नये जिला शिक्षाधिकारी को शिक्षकों की तमाम समस्याओं से अवगत कराया और इन समस्याओं के समाधान की मांग की।
संघ के प्रांतीय संरक्षक गिरधर सिंह बिष्ट की अगुवाई में नये जिला शिक्षाधिकारी डा. मुकुल सती से मिले शिक्षकों ने विकास खण्डों में शिक्षकों की जीपीएफ पासबुक और सेवा पुस्तकों को पूर्ण कराने, छठे वेतनमान के अवशेष का भुगतान करने, मुनस्यारी, धारचूला, बेरीनाग, गंगोलीहाट के शिक्षकों के देयक और बोनस का भुगतान करने, शिक्षकों को आयकर फार्म तैयार कर उपलब्ध कराये जाने, परिवार कल्याण प्रोत्साहन संशोधित शासनादेशों के अनुसार दिये जाने, छात्र हित में पाठ्य पुस्तक, किताब और ड्रेस विद्यार्थियों को अविलम्ब उपलब्ध कराये जाने, वेतन निर्धारण में आई विभिन्नता को दूर करने की मांग की। जिला शिक्षाधिकारी ने कहा शीघ्र ही खंड शिक्षाधिकारियों की बैठक बुलाकर इन समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। जिला शिक्षाधिकारी से मिलने वालों में जिलाध्यक्ष निर्मला महर, जिला मंत्री महेश उपाध्याय, प्यारे लाल चौधरी, जेपी वर्मा, विक्रम दिगारी, उमेद दिगारी, सुनील कन्याल, मनोज कुमार, ललित बसेड़ा, एमएस डोबाल आदि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment